छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस महकमे का बड़ा फेरबदल, 69 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले..देखिए लिस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और कार्यप्रणाली में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने तबादला आदेश जारी किया है।