कुशीनगर में शिक्षा का मंदिर शर्मसार – स्कूल प्रबंधक दिनेश राय ने टीचर से किया अश्लील डिमांड, “पत्नी बीमार है” कहकर संबंध का दबाव, वीडियो वायरल के बाद गिरफ्तार

UP-कुशीनगर में स्कूल प्रबंधक का घिनौना कृत्य – टीचर से अश्लील बात और संबंध के लिए दबाव, वीडियो वायरल के बाद गिरफ्तार*

क्या हुआ:
कुशीनगर के रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक स्थित द रेनबो / द रैम्बो लोरेटो अकादमी स्कूल का मामला है। आरोपी प्रबंधक दिनेश राय निवासी मोतीछपरा पर अपनी ही महिला टीचर से आपत्तिजनक बातें करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप है

वायरल वीडियो में क्या:

  • करीब 5 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
  • वीडियो में प्रबंधक कहता सुनाई देता है कि “मेरी पत्नी बीमार है, तुम काम चला दो”
  • टीचर बार-बार कहती रही “मैं आपकी बेटी जैसी हूं, मुझे टच मत करो” फिर भी प्रबंधक छूने का प्रयास करता रहा
  • जागरूक टीचर ने खुद ही अपने मोबाइल से पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली और वायरल कर दिया

पुलिस कार्रवाई:
सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए रवींद्रनगर धूस थाने में FIR No. 160/2026, BNS की धारा 75, 115(2) और 351(3) (यौन उत्पीड़न व धमकी) के तहत केस दर्ज किया गया। SHO अनिल कुमार सिंह की टीम ने आरोपी दिनेश राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है