सीकर, राजस्थान से कलयुग के प्यार और ब्लैकमेलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक जिम ट्रेनर महिला, जिसे इलाके में ‘फिटनेस क्वीन’ कहा जाता है, उसने अपनी फिटनेस और बातों में फंसाकर 82 साल के एक बुजुर्ग व्यापारी से पहले नजदीकियां बढ़ाईं।
आरोप है कि महिला ने बुजुर्ग के साथ निजी पलों का वीडियो बना लिया। इसके बाद वही वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पहले डराकर बुजुर्ग से 2 लाख रुपये वसूल लिए गए। जब एक हफ्ते बाद महिला ने 10 लाख रुपये की और डिमांड रख दी, तो बुजुर्ग की हिम्मत जवाब दे गई।
82 साल के व्यापारी ने हिम्मत दिखाते हुए सीधे पुलिस का दरवाजा खटखटाया और पूरी आपबीती सुना दी।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बुजुर्ग के 2 लाख रुपये भी सुरक्षित वापस दिलवा दिए हैं।
पुलिस अब इस गैंग के दूसरे शिकारों की भी जांच कर रही है।
कहते हैं न — उम्र का तकाजा और गलत संगत, दोनों ही खतरनाक होते हैं। इस उम्र में भी अगर चस्का नहीं छूटा, तो अंजाम यही होगा।

