छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले मैं..स्कूल में तंत्र-मंत्र का खेल, कोयल की दी गई बलि, मचा हड़कंप

rkhulasa-06-09-25-12-43-54

दुर्गछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से तंत्र-मंत्र का मामला सामने आया है, यहां बोरसी के एक शासकीय स्कूल में असामाजिक तत्वों ने कोयल की बलि दी है। इस घटना के बाद स्कूल का स्टाफ और बच्चे डरे सहमे से हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर की सुबह स्कूल खुलते ही शिक्षकों और छात्रों ने स्टाफ रूम के दरवाजे के सामने खून से सना पक्षी, नींबू, सिंदूर और रंगोली बनी हुई देखी। जिसे देखकर सभी काफी डर गए। शिक्षकों ने टोटके की काट के लिए बैगा को बुलाया और नींबू-अगरबत्ती से पूजा करवाई।

पुलिस और स्कूल का रिएक्शन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन उन्होंने बिना किसी गहन जाँच के ही पानी डालकर उस रंगोली को मिटा दिया। दूसरी ओर, स्कूल के डरे हुए शिक्षकों ने अंधविश्वास का सहारा लिया और एक बैगा को बुलाकर टोटके की काट करवाई। उन्होंने अगरबत्ती, कपूर और सिंदूर से पूजा भी करवाई और बैगा को इसके लिए भुगतान भी किया।

लोगों की प्रतिक्रिया
इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग इसे काले जादू से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह किसी असंतुष्ट व्यक्ति या शरारती तत्व की करतूत हो सकती है, जो डर का माहौल बनाना चाहता है।

अभिभावकों ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से मामले की गहन जाँच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। फिलहाल, स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

You may have missed