छत्तीसगढ़ में बलरामपुर के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत रेहड़ा गांव में एक वन्यजीव हिरण का बच्चा जंगल से भटककर पहुंच गया…बलरामपुर के शंकरगढ़ में वन कर्मचारियों ने नन्हे हिरण को सुरक्षित जंगल में छोड़ा…video

    Toran Kumar reporter

    रायपुर:छत्तीसगढ़ में बलरामपुर के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत रेहड़ा गांव में एक वन्यजीव हिरण का बच्चा जंगल से भटककर पहुंच गया। गांव में अचानक नन्हे हिरण को देख ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित रखने का निर्णय लिया। उन्होंने पूरे प्यार और देखभाल के साथ हिरण को रातभर अपने पास रखा।

    इसके बाद सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जिस पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मचारियों ने नन्हे हिरण की जांच की और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से हिरण का बच्चा सुरक्षित अपने प्राकृतिक आवास में लौट गया।