Raipur:डीसीपी मध्य क्षेत्र महिला द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर एंड स्पा में दो अज्ञात आरोपियों के द्वारा दुकान बंद होने के बाद आकर स्पा कराने की जिद पर बवाल… पिस्टल से हवाई फायरिंग कर फरार,, अब पुलिस के गिरफ्त में ।।
दिनांक 25.02.26 की रात्रि लगभग 10 .00 बजे थाना सिविल लाईन रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र में महिला द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर एंड सपा में दो अज्ञात आरोपियों के द्वारा दुकान बंद होने के बाद आकर स्पा कराने की जिद करने लगे , संचालिका द्वारा कहा गया कि दुकान बंद हो गया है और स्टाफ घर चले गए हैं आरोपियों द्वारा शराब के नशे में बहस बाजी की गई और एक आरोपी द्वारा अपने पास रखे लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की गई और उसके बाद मौके से फरार हो गए । घटना की सूचना आज दोपहर में संचालिका द्वारा थाना सिविल लाईन में दी गईl सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा 2 घंटे में दोनों आरोपियों को एक नग पिस्टल व एक नग एयर गन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है l
आरोपी
- सुनील कुमार पाण्डेय पिता संतराम पांडेय, 46 वर्ष सकीन शेखपुर, प्रतापगढ़ यूपी – प्राइवेट पीएसओ
- अंगद सिंह पिता विनोद सिंह, 33 वर्ष सकीन आदर्श नगर मोवा – ड्राइवर

