बिहार के भयावह हालात, अररिया जिले के फारबिसगंज में एक शख़्स ने सरेआम बीच बाजार दूसरे शख्स का गला काट दिया और सैकड़ों लोगों के बीच उसका सिर लेकर घूमता रहा।

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में 9 अप्रैल 2026 की सुबह एक बेहद खौफनाक और नृशंस डबल मर्डर की घटना सामने आई है, जिसने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

स्थान: फारबिसगंज सुभाष चौक के पास कृषि उत्पादन बाजार समिति (मार्केटिंग यार्ड)।

हत्या का कारण: पार्किंग/ठेला लगाने को लेकर विवाद।

पहली हत्या: रवि चौहान नामक सत्तू विक्रेता ने पिकअप ड्राइवर अली हुसैन (42 वर्ष) की धारदार हथियार (चाकू) से गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी ने सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे लेकर थोड़ी देर तक वहां खड़ा रहा।

दूसरी हत्या (मोब लिंचिंग): ड्राइवर की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी रवि चौहान को घर में छिपे होने पर पकड़ लिया और उसे उसी जगह लाकर पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस की भूमिका: घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को मार डाला। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। 

इस मामले में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स (ट्विटर) पर तस्वीरें साझा करते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था के भयावह हालात का जिक्र किया है और इसे ‘महाचौपट राज’ करार दिया है। अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है