18 December 2025: आज पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन और रात पार करके कल सुबह 5 बजे तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 6 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 7 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज मासिक शिवरात्रि व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शानदार साबित होगा।
आज का मेष राशिफल: आज व्यवसायिक कार्य योजना में बदलाव करना जरूरी है
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज व्यवसायिक कार्य योजना में बदलाव करना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपकी ग्रोथ के लिए मददगार रहेगा, फिलहाल आपकी इनकम पहले जैसी ही रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 4
आज का वृष राशिफल: अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा, इसलिए आलस का त्याग करना पड़ेगा। आज अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, जिससे आपके पारिवारिक रिश्ते खराब हो सकते हैं। साथ ही आज कम खर्च करेंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 7
आज का मिथुन राशिफल: आज परिवार का संपत्ति संबंधित समस्या सुलझ सकता है
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज परिवार का संपत्ति संबंधित समस्या सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आज खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
आज का कर्क राशिफल: आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अगर बिजनेस बढ़ाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं तो उन पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह और मदद से आपको नई उपलब्धि मिल सकती है
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 1
आज का सिंह राशिफल: कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार में अपना उचित समय देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। आज दिन भर दौड़-धूप तथा मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति मिलेगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
आज का कन्या राशिफल: किसी विषम परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज इस बात का भी ध्यान रखें कि भावनाओं में आकर महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, क्योंकि ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
आज का तुला राशिफल: आज समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। आज आलस या दूसरों की वजह से अपने महत्वपूर्ण काम को नजरअंदाज ना करें।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 5
आज का वृश्चिक राशिफल: आज का दिन बहुत ही सुकून भरा रहेगा
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। आज का दिन बहुत ही सुकून भरा रहेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 8
आज का धनु राशिफल: आपको जल्दी ही शुभ समाचार मिलने वाला है
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। दिन भर भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित मुद्दा चल रहा है तो आज उसके परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 3
आज का मकर राशिफल: आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय के स्थान पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 9
आज का कुंभ राशिफल: आज आपका सपना भी साकार होगा
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नयी ऊर्जा का संचार होगा। आज रोजमर्रा की दिनचर्या से सुकून पाने के लिए आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
आज का मीन राशिफल: कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कुछ ना कुछ चुनौतियां भी रह सकती हैं। आज विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करेगे तो सब ठीक हो जायेगा।
- शुभ रंग- ब्राउन
- शुभ अंक- 7

