14 December 2025 : आज पौष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 45 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि-
आज का दिन आपका खुशियों भरा रहेगा। अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताये अच्छा लगेगा। सोचे हुए काम खुद के दम पर पूरे कर सकते हैं। कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे। अपनीवाणी से आप सभी काम पूरे करवा लेंगे। न्याय संगत बातें करेंगे। पुरानी मेहनत रंग लाएगी। बेरोजगार को आज नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। संगीत से रिलेटेड संस्था में एडमीशन लेने के लिए आज का दिन शुभ है। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोडा अधिक मेहनत करने की जरुरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 7
वृष राशि-
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन कुछ खट्टा-मीठा बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। कॉलेज में आज आपकी गुड एक्टीविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। अगर आज लकड़ी का फर्नीचर खरीदने की सोच रहे है तो खरीद लीजिये। आज किस्मत आपके साथ है। किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी। जोखिम भरा काम शुरू कर सकते हैं इसमें सफल होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों के बारे में बहुत समझदारी से फैसले करने होंगे। मंदिर में माथा टेके।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 4
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा। आज आपका भाग्य आपके साथ है, कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं, व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को मंज़िल मिलेगी। ऑफिस में आपका कार्य काबिल-ए- तारीफ़ होगी। आज रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी मेहमान के आने की संभावना है। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा कर लेना चाहिए।
- शुभ रंग-लाल
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि-
आज किए गए कामों का फायदा भी मिलेगा। समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा। ज्यादा मेहनत करके थोड़ा धन लाभ भी मिल सकता है। आज बहस बाजी से बचें व्यर्थ में किसी पंगे में पड़ सकते है। आज वाहन संभाल कर चलाएं। नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिल सकते हैं। कामकाज की गति तेज होगी। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है साथ ही परीक्षा में सफलता कदम चूमेगी अगर आप वीजा प्राप्त करने की कोशिश कर रहें हैं तो आज आपको वीजा मिल जायेगा। आज घर के कामों को करने के बाद महिलाएं बच्चों के लिए समय निकलेंगी। आज माता-पिता का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि-
आज आपका ध्यान अध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते है, इससे पारिवारिक क्लेष कम होगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक निर्णय लेने से पहले किसी बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें तो आपको फायदा होगा। बिजनेसमैन को नया काम स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। आज आप जरूरतमंदों की मदद के लिए हर सम्भव तरीका अपनाएंगे। जिसका परिणाम आज शाम तक आपको मिल जाएगा। आज खुद की सेहत पर ध्यान देंगे। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि-
इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। कॉम्पटेटिव एग्जाम के रिजल्ट में आज आपको सफलता मिलेगी। काम अधिक होने से आज आपको भाग- दौड़करनी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। किसी नये प्रोजेक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है। बिजनेस में आज आपको एक नया मोड़ मिलेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। लवमेट के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे। पूरा दिन एंजॉय से भरा रहेगा। पक्षियों को दाना खिलाएं। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग प्रभावित होंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
तुला राशि-
आज काम के प्रति आपकी एकाग्रता बढ़ी रहेगी। किसी जरूरी काम को प्री-प्लानिंग करके करेंगें तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा। परिवार में आज किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि आज आप गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के आविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। विवाह के प्रस्ताव ईमेल द्वारा आपको मिल सकता है। मंनोरंजन पर आज अधिक पैसे खर्च होने वाले हैं। विवाहित आज जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने का प्लान बना सकते है। रिश्तों में मजबूती आएगी। मंदिर की साफ- सफाई करें। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियां बढ़ेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि-
आज आप प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज नए लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। किसी बहुत उपयोगी व्यक्ति से मुलाकात होगी। आप सकारात्मक सोच रखेंगे, तो आनंद से दिन बिता सकेंगे। लगभग हर कोशिश में आपको सफलता मिल सकती है। कुछ फैसले ठीक रहेंगे। आज ज्यादातर मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आपकी तारीफ हो सकती है। अधिकारियों और निचले वर्ग के लोगों से भी समय पर मदद मिलेगी। आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। केसर का तिलक लगाएं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
धनु राशि-
आज के दिन आप किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज ऑफिस के जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो साकारात्मक तरीके से पूरे होंगे। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा साथ ही सहकर्मी काम निकलवाने के लिए आपको प्रलोभन दे सकता है। इससे आपके इमेज पर बैड इफेक्ट पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी के भहकावे में न आये और अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें। विवाह के शुभ समाचार आज रिश्तेदार घर लेकर आ सकता है जिससे आपके परिवार में खुशियों को माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 6
मकर राशि-
आज जिस काम को आप शुरू करेंगे उसे पूरा करके ही राहत की सांस लेगें, इस वजह से हो सकता है ऑफिस में काफी देर तक काम करना पड़े। किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट अपनाने से बचें। निश्चित ही काम थोड़े विलम्ब से ही लेकिन पूरे हो जाएंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को आज एक्स्ट्रा इनकम कहीं से मिल सकता है आज आपको ट्रैफिक नियमों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए बाहर निकलते समय अपना ड्राइविंग लाइसेंस लेना न भूलें। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
कुंभ राशि-
आज किसी धार्मिक कार्य में सहयोग करने से नौकरी में तरक्की होगी। ऑफिस में हर काम बारीकी से निपटाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे कुछ सीख सकते हैं ऐसे ही आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में फायदा होगा। साथ वाले लोगों या दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। समाज कार्य की मीटिंग में जरूरत से ज्यादा न बोलें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में चल रहे प्रयास सफल होंगे। दूसरों की मदद करने से आपको फायदा होगा ज़मीन जायदाद के मामले में लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक है, उन्हें काम से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
मीन राशि-
आज भाग्य आपका साथ देगा। बिजनेस के सिलसिले में आज विदेश यात्रा करनी पड़ेगी। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीतेगा। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें। छोटे भाई बहनों की ओर से आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। उनके साथ आपके रिश्तों में भी मधुरता आयेगी। इस समय परिवार या फिर अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना भी आप बना सकते हैं। कुछ छोटी-मोटी यात्राओं के योग भी आपके लिए बन रहे हैं। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। घर में पौधा लगाएं। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जाएगा | छात्र अपना अधिकतर समय इधर-उधर व सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 8

