हैदराबाद में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने गुरुवार को एक ट्रैप लगाकर हाथी के 4 दांत (वजन लगभग 17 Kg) जब्त किए हैं। इसमें बारीक नक्काशी वाली हाथी दांत की ट्रॉफियां / कलाकृतियां भी शामिल हैं
कहां और कैसे:
DRI को पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी कि बंजारा हिल्स / जुबली हिल्स इलाके में हाथी दांत की अवैध बिक्री का सौदा हो रहा है। टीम ने जाल बिछाया और सौदे के दौरान ही तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा
कानूनी कार्रवाई:
चारों कलाकृतियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत जब्त किया गया है। हाथी दांत और उससे बनी चीजों की खरीद-बिक्री इस कानून के तहत पूरी तरह प्रतिबंधित है। DRI अब तीनों आरोपियों और जब्त माल को आगे की जांच के लिए वन विभाग को सौंपेगी
DRI का अभियान:
DRI ने कहा है कि वह देशभर में संगठित वन्यजीव तस्करी नेटवर्क के खिलाफ इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन चला रही है – हाथी दांत, बाघ की हड्डियां, तेंदुए की खाल, पैंगोलिन स्केल्स की तस्करी पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है

