Crime news:यूपीआगरा के मिर्जापुर गांव में वाल्मीकि समाज की एक 8 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदों ने दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी।

    Toran Kumar reporter

    आगरा के मलपुरा थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव में वाल्मीकि समाज की एक 8 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदों ने दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी।

    दरिंदों ने उस मृत बच्ची का शव बोरे में बंद करके झाड़ियों में दफना दिया।

    जहां एक ओर देश दीवाली के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं इन दरिंदों ने एक मासूम के जीवन ही अंधकार में धकेल दिया।

    प्रदेश में महिला असुरक्षा चरम पर है। यहां ऐसा कोई दिन नहीं होता जिस दिन कोई न कोई मासूम किसी हैवान के हैवानियत की शिकार न हो जाये।