छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने 2025 के लिए परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया।

    Toran Kumar reporter

    CG Vyapam Calendar 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने वर्ष 2025 के लिए भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ व्यापमं इस साल 32 से ज्यादा भर्ती व प्रवेश परीक्षाएं लेगा। सबसे बड़ी भर्ती लिखित परीक्षा पुलिस कांस्टेबल की होगी जिसका आयोजन 14 सितंबर 2025 को होगा। लाखों अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेंगे। वहीं आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को होगा। कैलेंडर में कांस्टेबल के अलावा उप अभियंता, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, एडीईओ, स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वॉय आदि पदों की भर्ती परीक्षाओं की तिथियों का भी जिक्र है। इनके एग्जाम 9 मार्च 2025 से 21 दिसम्बर 2025 तक चलेंगे।