CG Police Transfer: 7 ASP-DSP के तबादले, सचिन्द्र चौबे को CM सुरक्षा, भाटापारा-बिलासपुर में नए SDOP*

रायपुरः* छत्तीसगढ़ सरकार के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने सोमवार को डीएसपी और एएसपी स्तर के 7 सीनियर पुलिस अफसरों का तबादला किया है। इनमें कई जगहों के SDOP भी शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिए नए अफसर की तैनाती की गई है।

जारी आदेश के अनुसार किसे कहां मिली पोस्टिंग – पूरी लिस्ट:

1. सचिन्द्र चौबे को मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदस्थ किया गया है। सबसे बड़ी जिम्मेदारी इन्हें ही मिली है।

2. आलोक तिवारी को 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल), माना में सहायक सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है।

3. गिरीश कोरी और नीलकिशोर अवस्थी को CID / सुरक्षा वाहिनी, माना में पदस्थ किया गया है।

4. दिनेश सिंह को राजभवन सुरक्षा, रायपुर में सहायक सेनानी बनाया गया है।

5. मयंक रणसिंह को भाटापारा का SDOP बनाया गया है।

6. तारेश साहू को जिला बिलासपुर में SDOP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।