CG news:Sex racket: कवर्धा में सेक्स रैकैट का भंड़ाफोड़, 8 युवती समेत 2 युवक गिरफ्तार

    Toran Kumar reporter

    chhattisgarh, कवर्धा की कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से 8 युवतियों समेत 2 युवकों को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने राजनांदगांव बायपास रोड में एक घर से इन सभी को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आज शहर के राजनांदगांव बायपास रोड स्थित मकान और खुटु रोड स्थित मकान में रेड मारी, जहां दोनों स्थान पर 8 युवती और 02 पुरुष संदेहास्पद स्थिति में मिले. पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया. पुलिस की गिरफ्त में आई युवतियां अलग-अलग शहरों से हैं. इनको यहां लाने वाला एजेंट फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.