CG.NEWS:बिलासपुर में पुलिस और छात्रों के बीच हाथापाई, कुलपति से मिलने पहुंचे थे छात्र…VIDEO

    Toran Kumar reporter

    Chhattisgarh:बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता अभियान का विरोध करने पहुंचे छात्रों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच हुई झूमाझटकी के बाद बवाल मच गया है। आरोप है कि पुलिस ने तीन छात्रों को लात-घूंसों से पीटा और पकड़ कर पीटते हुए थाने ले आई।

    दूसरे छात्र नेता भी थाना पहुंच गए और जमकर हंगामा किया, जिसके बाद दबाव में आकर पुलिस ने छात्रों को छोड़ दिया है। पूरा मामला कोनी थाने का है।

    मिलने पहुंचे छात्र तो कुलपति ने बुलाई पुलिस

    छात्रों का कहना था कि कुछ दल विशेष के बाहर से आए लोग विश्वविद्यालय के अंदर गाड़ी पार्क कर रहे थे। छात्राओं को गलत जगह पार्किंग शेड बना है, वहां भेज रहे थे। जिसकी शिकायत लेकर गए थे। वीसी ने मिलने और बात करने से मना कर दिया और बच्चों को बाहर भगा दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस बुला ली।

    कैंपस में नारेबाजी और हंगामा

    इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में ही छात्र कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा मचाने लगे। वहीं, पुलिस अफसर, थानेदार और जवानों ने छात्रों को रोककर गेट बंद कर दिया।

    पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प

    कुलपति केबिन के बाहर नारेबाजी कर रहे छात्रों को पकड़ कर पुलिसकर्मी बाहर निकालने लगे, जिसके बाद छात्र और पुलिस आपस में भिड़ गई। छात्रों ने पुलिस पर धक्का-मुक्की करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने भी छात्रों पर दुर्व्यवहार करने का

    आरोप लगाया।

    3 युवकों को पकड़कर पीटते ले गई पुलिस

    विरोध-प्रदर्शन और पुलिस से हुए विवाद के बाद पुलिसकर्मी तीन छात्रों को पकड़ कर थाने ले गई, जिससे आक्रोशित छात्रों की भीड़ कोनी थाने पहुंच गई। यहां भी छात्रों ने पुलिस के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाने लगे।