CG NEWS दुर्ग पुलिस :– 25 लाख से अधिक की सामग्री जप्त*थाना अमलेश्वर क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते 16 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस : थाना अमलेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रूपयों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर थाना अमलेश्वर पुलिस टीम एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 16 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि ₹3,59,470/- एवं 22 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए। साथ ही मौके पर खड़े 03 मोटरसाइकिल एवं 03 चारपहिया वाहन जप्त किए गए, जिनका कुल अनुमानित मूल्य 25 लाख रुपये से अधिक है।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

घटनास्थल :
कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट, थाना अमलेश्वर क्षेत्र, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

  1. रोहित निर्मलकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर
  2. नरेश सोनकर, उम्र 29 वर्ष, निवासी पाठागांव, रायपुर
  3. प्रमोद वर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी सत्यम विहार, रायपुर
  4. मुकेश कुमार धीमर, उम्र 28 वर्ष, निवासी गुरुवार बाजार चौक, दुर्ग
  5. संजू सोनकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खुडमुड़ा, दुर्ग
  6. नारायण टंडन, उम्र 24 वर्ष, निवासी मगरघटा, दुर्ग
  7. डिजेन्द्र निर्मलकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी बस्तीपारा कुथरेल, दुर्ग
  8. पुनीत राम साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
  9. विनोद अमरदास, उम्र 35 वर्ष, निवासी मगरघटा, दुर्ग
  10. शुभम चंद्राकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी सत्यम विहार, रायपुर
  11. गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, उम्र 52 वर्ष, निवासी पाठागांव, रायपुर
  12. मनीष साहू उर्फ गुड्डू, उम्र 30 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
  13. सोनू साहू उर्फ दुर्गेश, उम्र 29 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
  14. सत्यनारायण साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खुडमुड़ा, दुर्ग
  15. संजय साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी सत्यम विहार कॉलोनी, रायपुर
  16. महेंद्र साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग

जप्त सामग्री :

  1. नगद राशि ₹3,59,470/-
  2. 22 नग मोबाइल फोन
  3. 03 मोटरसाइकिल
  4. 03 चारपहिया वाहन

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना अमलेश्वर की टीम एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त एवं प्रभावी कार्यवाही रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जुआ एवं अन्य अवैधानिक कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।