रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में लंबित प्रकरणों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 49.50 लाख रुपये की चिटफंड धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कंपनी के दो अधिकारी आरोपी – श्याम सिंह राजपूत एवं बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
ग्राम चैनपुर निवासी बाल कुमारी राठिया ने 05 दिसंबर 2024 को थाना धरमजयगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि फ्लोरा मैक्स कंपनी के संचालकों ने महिलाओं को स्व-रोजगार एवं अधिक मुनाफे का झांसा देकर व्यवसाय से जोड़ने का लालच दिया। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को समूह बनाकर बैंक से ऋण दिलाया गया तथा उनके नाम पर दुकानें खुलवाई गईं, लेकिन व्यवसाय एवं आय पर कंपनी के संचालकों ने कब्जा कर लिया। महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,700 भुगतान का वादा भी पूरा नहीं किया गया। कंपनी के डायरेक्टर डायरेक्टर 1.अखिलेश सिंह पिता हरपाल सिंह 2. राजू सिंह पिता हरपाल सिंह और गुड़िया देवी राजपूत पति राजू सिंह एवं शाह डायरेक्टर बलराम बंजारा श्याम सिंह राजपूत और सहयोगियों ने धोखाधड़ी की थी।
धरमजयगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी से जुड़ी मंजू चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य आरोपी - अखिलेश सिंह राजू सिंह और गुड़िया देवी के जिला कोरबा के धोखाधड़ी मामले में जिला कोरबा में जेल में निरूध होने की जानकारी पर आरोपियों की औपचारिक गिरफ्तारी कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।
लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश में धरमजयगढ़ पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी। अभियान "ऑपरेशन क्लीन हंट" के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने श्याम सिंह राजपूत को उसके निवास हथनेवरा (जिला जांजगीर-चांपा) तथा बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को खरसिया क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपी—
- श्याम सिंह राजपूत, पिता स्व. सीताराम सिंह राजपूत, उम्र 50 वर्ष, निवासी हथनेवरा (पानी टंकी के पास), थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।
- बलराम बंजारा उर्फ बल्लू, पिता कार्तिक राम बंजारा, उम्र 36 वर्ष, निवासी तिलडेगा (जोराडोल), थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर।
को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

