मुंबई में मुहर्रम जुलूस में बड़ी साजिश नाकाम, जुलूस में जहरीला कैप्सूल बांट रहा शख्स गिरफ्तार..Video

मुंबई: DCP जयंत मीणा ने कहा, “कल रात बायकुला पुलिस स्टेशन इलाके में मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। मुंबई पुलिस की एक टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को कैप्सूल बांटते हुए देखा। वह संदिग्ध लग रहा था; उससे पूछताछ की गई और उसके पास मौजूद कैप्सूल ज़ब्त कर लिए गए। सुबह 4 बजे खबर मिली कि सलमान सैयद नाम का एक व्यक्ति जुलूस के दौरान बांटे गए कैप्सूल में से एक खाने के बाद बीमार पड़ गया है। मुंबई पुलिस की टीमें तुरंत हरकत में आईं। पुलिस स्टेशन लाए जाने पर उसने साज़िश कबूल कर ली। इस साज़िश के तहत, उसने ज़िंक फॉस्फाइड नाम का 50 किलो केमिकल हासिल किया था… वह पिछले 15 दिनों से ये कैप्सूल तैयार कर रहा था ताकि मुहर्रम के दौरान लोगों को पेनकिलर बताकर इन्हें बांट सके। हालांकि, मुंबई पुलिस की सतर्कता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया… अभी तक पुलिस ने 14,900 कैप्सूल जब्त की है, बाकी बची हुई कैप्सूल जब्त करना बाकी है… आगे मामले में गहन जांच की जा रही है…”