CG NEWS-जादुई कलश के नाम पर ठगी का खेल बेनक़ाब!हजारों ग्रामीणों से ₹1.94 करोड़ की ठगी करने वाले 4 ठग गिरफ्तार

    Chhattisgarh:जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही जादुई कलश के नाम पर ठगी का खेल बेनक़ाब!
    हजारों ग्रामीणों से ₹1.94 करोड़ की ठगी करने वाले 4 ठग गिरफ्तार

    मामले की मुख्य बातें:
    फर्जी आर.पी. ग्रुप कंपनी बनाकर सदस्यता व प्रोसेसिंग फीस के नाम पर वसूले लाखों
    विदेश में कलश बेचकर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा
    अब तक सामने आई ठगी की रकम – ₹1.94 करोड़ (आगे और बढ़ने की संभावना)
    थाना पत्थलगांव में आरोपियों के विरुद्ध भा.द.सं. की धारा 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध
    2 आरोपी फरार, तलाश जारी

    SSP जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि –
    “पुलिस ने पत्थलगांव में दर्ज ठगी प्रकरण का खुलासा कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हजारों ग्रामीणों को कलश के नाम पर ठगा है। दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। रकम और बढ़ सकती है, जांच चल रही है।”

    गिरफ्तार आरोपी:
    1️⃣ राजेंद कुमार दिव्य (46 वर्ष) निवासी – ग्राम जोरहा डबरी, थाना हरदी बाजार, जिला कोरबा (छ.ग) वर्तमान निवास – अटल आवास, कबीर नगर, रायपुर (छ.ग)

    2️⃣ तुरेंद्र कुमार दिव्य उर्फ मनीष कुमार दिव्य (38 वर्ष)
    निवासी – ग्राम जोरहा डबरी, थाना हरदी बाजार, जिला कोरबा (छ.ग) वर्तमान निवास – भदरापारा, बालको नगर, कोरबा (छ.ग)

    3️⃣ प्रकाश चन्द्र धृतलहरे (40 वर्ष) निवासी – ग्राम गोढ़ीकला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग)

    4️⃣ उपेन्द्र कुमार सारथी (56 वर्ष) निवासी – ग्राम लीचीरमा, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा (छ.ग)