CG crime news:बालोद में युवती को उठा ले गए तीन युवक, दुष्कर्म के बाद छोड़ा, गिरफ्तार

    Toran Kumar reporter

    Chhattisgarh:बालोद। बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी को अलग अलग दिन गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी बबलू देवार, राहुल देवार और विक्रम देवार गुंडरदेही नगर के देवार मोहल्ला निवासी हैं।

    पुलिस की माने तो तकनीकी सहायता एवं घटना स्थल जांच के बाद अलग अलग स्थानों का करीबन 150 सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने के बाद इन्हे आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली है।

    यह घटना सोमवार रात्रि की बताई जा रही है। जहां मंगलवार को थाने में इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपराध कायम कर सक्रिय हो गई थी। अब यह बात सामने आ रही है कि युवती अपने दोस्त के साथ खेत की तरफ गई थी। उसी दौरान शराब के नशे में लिप्त तीनों युवक युवती को उठाकर ले गए और उसके साथ अनाचार किए।