जांजगीर-चांपा : 27 जून 2026 की रात ग्राम कोसा से लापता हुए अमित भंडारी का शव 29 जून को गांव के बाहर एक सुनसान बाड़ी में मिला। मामला दर्ज कर पुलिस ने घटना के हर पहलू की गहन जांच शुरू की।
SP श्री विजय कुमार पांडेय IPS के निर्देशन एवं ASP डॉ. युल्लेंडन यॉर्क के मार्गदर्शन में SIT ने जांच को तकनीकी और फॉरेंसिक दिशा दी। 200 से अधिक टावर डंप, CDR, IPDR, GPS एवं CCTV फुटेज का विश्लेषण किया गया तथा LVA, ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट जैसी आधुनिक तकनीकों से मिले सुरागों को आपस में जोड़ा गया।
जांच के दौरान संदिग्धों की गतिविधियों, लोकेशन और बयानों में सामने आए तथ्यों को जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। अनुभवी ट्रैकर स्क्वाड डॉग विमला की अहम भूमिका सहित तकनीकी एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों ने जांच को निर्णायक दिशा दी।
पुलिस ने बजरंग सिंह क्षत्रिय, संतोषी सिंह क्षत्रिय एवं पप्पू सिंह क्षत्रिय को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छोटा फावड़ा/रापा एवं शव को स्थानांतरित करने में प्रयुक्त छोटी सीढ़ी बरामद की गई।
तकनीक, फॉरेंसिक साक्ष्य, डॉग स्क्वाड और पुलिस टीम की सतत मेहनत से दो माह से अनसुलझी गुत्थी सुलझी।

