CG crime news:थाने के गेट में गुंडागर्दी, युवक की धुनाई…video

    Toran Kumar reporter

    बिलासपुर। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे शिकायत करने पहुंचे युवक की थाने के सामने ही मारपीट कर दी. दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग तिराहे पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक शिकायत करने थाने पहुंचा, लेकिन वहां उसके ही दोस्तों ने उसकी पिटाई कर दी. थाने के सामने हो रही इस मारपीट को देखकर पुलिस जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और युवकों को अलग कर कार्रवाई के लिए थाने ले गए.

    देखिये वीडियो-

    जानकारी के अनुसार, श्रीकांत वर्मा मार्ग तिराहे के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. इस घटना के बाद एक पक्ष का युवक शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा. इस दौरान उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे समझौता करने की सलाह दी और बातचीत के बहाने थाने के बाहर ले गए. वहीं पर समझौते को लेकर गाली-गलौज होने लगी और विवाद इतना बढ़ा कि दोस्तों ने ही युवक की पिटाई शुरू कर दी. थाने के सामने हो रही इस घटना को देखकर पुलिस जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और युवकों को अलग कर कार्रवाई के लिए थाने ले गए. पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और देर रात तक कार्रवाई में जुटी हुई थी.