सड़क किनारे बैठे 3 किशोरों को कार ने रौंदा; VIDEO:यूपी के फर्रुखाबाद में कार ने सड़क किनारे बैठे 3 किशोरों का रौंदा !!

Toran Kumar reporter

फर्रुखाबाद में शनिवार सुबह तीन किशोर सड़क पर दौड़ लगा रहे थे। कानपुर-फर्रुखाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दौड़ लगा रहे किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में तीनों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 14 वर्षीय हर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो किशोरों, केशव और रजत का इलाज जारी है। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो आज सामने आया है।

हादसे में जान गंवाने वाला हर्ष, नगला पंजाब निवासी राजकुमार का बेटा था। उसके साथ दौड़ रहे नीरज के बेटे केशव (14) और 15 वर्षीय रजत भी उसी गांव के निवासी हैं। सुबह की दौड़ के दौरान अचानक आई इस विपदा ने उनके परिवारों को सदमे में डाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।

घायल बच्चों के परिजनों को सूचना मिलते ही वे तुरंत लोहिया अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित करते हुए उसका शव मॉर्च्युरी में भेज दिया। वहीं, केशव और रजत का इलाज इमरजेंसी में जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना सीसीटीवी में कैद पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अब तक अज्ञात वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसका वीडियो आज आया है।

Leave a Reply