यूपी – कानपुर पुलिस की 6 हॉस्पिटलों पर छापेमारी। पैसे लेकर किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाला गैंग पकड़ा। इस गैंग ने MBA छात्र को 6 लाख रुपए देकर उसकी किडनी निकाली और महिला मरीज को 80 लाख रुपए में बेच दी। इस तरह ये गैंग अब तक 7–8 किडनी बेच चुका।
किडनी देने वाले छात्र ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने सोमवार रात में ही शहर के मेड लाइफ हॉस्पिटल, आहूजा हॉस्पिटल और प्रिया हॉस्पिटल में एक साथ छापेमारी की।
मेड लाइफ हॉस्पिटल में किडनी डोनर एमबीए छात्र और मरीज भर्ती मिले। जब ट्रांसप्लांट से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो अस्पताल कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने मंगलवार को आहूजा हॉस्पिटल की मालकिन डॉ. प्रीति आहूजा, उनके पति डॉ. सुरजीत, डॉ राजेश कुमार, डॉ राम प्रकाश, डॉ नरेंद्र सिंह और दलाल शिवम अग्रवाल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया,
रैकेट से जुड़े 4 डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक, शहर के कई प्राइवेट हॉस्पिटल में अब तक लगभग 40 से 50 किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने की आशंका है। यह नेटवर्क लखनऊ के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नेपाल और साउथ अफ्रीका तक फैला हुआ है।
ये गिरफ्तार
डॉक्टर सुरजीत सिंह आहुजा
डॉक्टर प्रीति आहुजा
डॉक्टर राजेश कुमार
डॉक्टर रामप्रकाश
डॉक्टर नरेंद्र सिंह
शिवम अग्रवाल, एंबुलेंस ड्राइवर
ये फरार हैं
डॉक्टर रोहित उर्फ राहुल
डॉक्टर अफजल
वैभव
अनुराग उर्फ अमित

