भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर

Toran Kumar reporter

रायपुर: राजधानी में बीजेपी की विशेष कार्यसमिति की बैठक हो रही है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, CM साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बैठक का उद्धघाटन किए। ये बैठक DD ऑडिटोरियम में आयोजित की गई है, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश , भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद हैं, इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,अजय जमवाल प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी शामिल हुए हैं। सभी विधायक, सांसद, मंत्री गण भी बैठक में मौजूद हैं, मंडल अध्यक्ष, पंचायत स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हैं। बैठक में करीब 1600 नेता, पदाधिकारी,कार्यकर्ता शामिल हैं। बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम साय को गज माला पहनाकर स्वागत किया गया।  बैठक में बस्तर में मारे गए BJP नेताओं को शोक प्रस्ताव पारित कर श्रद्धांजलि दी गई। 

Leave a Reply