Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा

जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर ये जानकारी दी थी. कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी आज लुधियाना में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे. यात्रा के दौरान ही उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सांसद के निधन से पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है. कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार कल उनके गांव में किया जाएगा.

रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा और पार्टी सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने दी जानकारी, बताया कि यात्रा आज के लिए स्थगित कर दी गई है. कल कांग्रेस नेता संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार होगा. अभी तक राहुल गांधी से बात नहीं हुई है लेकिन हम सभी को लगता है कि अंतिम संस्कार के बाद हम यात्रा शुरू करेंगे. अंतिम संस्कार तक इसे निलंबित कर दिया जाएगा.

नेताओं ने जताया शोक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंन ट्वीट कर लिखा- “हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ..

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाबी में ट्वीट कर ये जानकारी दी और ट्वीट के शोक संदेश में लिखा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.

आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में शुरू हुई और सुबह ही ये दुखद खबर मिली . संतोख सिंह चौधरी राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा में साथ-साथ चल रहे थे. अचानक उनकी तबियत खराब हो गई, जिसके बाद तुरंत उन्हें एंबुलेंस से फगवाड़ा के एक अस्तपाल में भर्ती कराया गया था

फगवाड़ा के विर्क अस्पताल में इलाज के दौरान संतोख सिंह  का निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक यात्रा के दौरान उन्हें हर्ट अटैक हुआ था जिसके कारण उनका निधन हो गया.

Leave a Reply