AIU की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक फ्लाइट TG-343 से आया पैसेंजर पकड़ा, 973 ग्राम प्रतिबंधित सामान जब्त*

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने पैसेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है।

AIU अधिकारियों ने फ्लाइट TG-343 से बैंकॉक से आ रहे एक पैसेंजर को शक के आधार पर रोका। सामान की गहन जांच में 30 छोटे खाने के पैकेट में छिपाकर लाया गया 973.23 ग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद हुआ।

अधिकारियों ने तुरंत प्रतिबंधित सामान जब्त कर लिया और एक पैसेंजर को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है कि यह खेप कहां से लाई गई और किसे सप्लाई होनी थी।