पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार सख़्तगृह मंत्री AmitShah ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिया निर्देश, कहा, पाकिस्तानियों को पहचान कर वापस उनके देश भेजें

    Toran Kumar reporter

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान से जुड़े सारे वीजा कैंसिल करने के निर्देश दिए हैं.

    इस संबंध में गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है. अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वे अपने-अपने राज्यों से पाकिस्तान के लोगों को जल्द से जल्द हटाएं. गृहमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये फैसला लिया है.