बेटी की अश्लील फोटो खींचकर युवक करता था ब्लैकमेल, हत्याकर नीले ड्रम में भरा और…

    UP क़े आगरा के मलपुरा इलाके में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के नहाते हुए वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर रिश्ते के भांजे की हत्या कर दी। आरोपी देवीराम ने राकेश नामक युवक को मिठाई की दुकान पर बुलाया, मफलर और तार से गला घोंटकर हत्या की। शव को नीले प्लास्टिक ड्रम में भरकर सुनसान इलाके में ले गया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हत्या के बाद आरोपी दिल्ली भाग गया और वहां नौकरी करने लगा।

    🧬 शव की पहचान..
    20 फरवरी को अधजला शव मिला।
    DNA टेस्ट से पुष्टि हुई कि शव राकेश का ही था।

    ⚖️ पुलिस कार्रवाई..

    • मुख्य आरोपी देवीराम गिरफ्तार
    • सह आरोपी नित्य किशोर फरार
    • हत्या, अपहरण, सबूत मिटाने और ब्लैकमेलिंग के तहत केस दर्ज।

    आरोपी का बयान..
    “राकेश मेरी बेटी के नहाते समय वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। परिवार की इज़्ज़त खतरे में थी। मैंने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया।”