संसद में राहुल गांधी के बयान के बाद अहमदाबाद में कांग्रेस के क्षेत्रीय कार्यालय में कांग्रेस-युवा मोर्चा बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प..video

0
4d85a9ec3784cfb53df6c8ca2f906c991719930688879957_original

अहमदाबाद: लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए गए बयान को लेकर गुजरात में बवाल बढ़ता रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा रात में दफ्तर पर धावा बोला गया था। इसके बाद कांग्रेस ने खुलकर सामने आकर हमला करने की चुनौती थी। शाम होते-होते बीजेपी युवा माेर्चा के कार्यकर्ता अहमदाबाद स्थित राजीव भवन पर जुट गए। पुलिस की मौजूदगी में पहले कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी हुई। इसके बाद देखते ही देखते झड़प हो गई। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। इस दौरान कुछ पत्थर कांग्रेस दफ्तर की तरफ फेंके गए। कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच सीधी झड़प उस वक्त पर हुई जब लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन चल रहा था। अहमदाबाद में राजीव भवन के बाहर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकताओं के बीच नारेबाजी और झड़प को लेकर अहमदाबाद पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।डिप्टी एसपी शिवम वर्मा पूरी घटना की जांच की जा रही है। इसमें पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या पत्थर कहां से आ गए?

विरोध में जुट गए कांग्रेस कार्यकर्ता
अहमदाबाद के कांग्रेस दफ्तर पर जैसे ही बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्त पहुंचे वैसे ही कुछ ही देर में कांग्रेस के नेता भी पहुंच गए। काफी देकर स्थिति तनावपूर्ण रही। इस बीच दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हुई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की तो वहीं कांग्रेस ने हाय रे भाजपा हाय-हाय के नारे लगाए। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीछे जाने के लिए कहा तो दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed