मुख्य गांजा सप्लायर (बैकवर्ड लिंक) बनमाली बाघ, जिला बलांगीर(उड़ीसा) से गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में।महासमुंद पुलिस की ‘एंड-टू-एंड’ स्ट्राइक- 24 घंटे के भीतर सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन पाॅईंट तक गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क पर कानून का प्रहार।मुख्य गांजा सप्लायर (बैकवर्ड लिंक) बनमाली बाघ, जिला बलांगीर(उड़ीसा) से गिरफ्तार। एक दिन पूर्व अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग के दौरान डिजायर कार में मिला था 12.260 किलो गांजा। मौके पर ही 03 अंतर्राज्यीय तस्करों (परिवहनकर्ता/फाॅरवर्ड लिंक) को किया गया था गिरफ्तार।थाना बसना अप.क्र. 469/26, धारा 20 बी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट मामला है दर्ज। कार, गांजा और कुल 05 मोबाईल सहित लगभग 11 लाख 50 हजार रूपये की संपत्ति है जप्त। तकनीकी एवं डाटा एनालिसिस की मदद से दुसरे राज्य में बैठे आरोपी तक पहुंची महासमुंद पुलिस।ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को मिली सफलता।