Breaking news:Pakistan के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार.

    Toran Kumar reporter

    हरियाणा की ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह पाकिस्तान के एक कर्मचारी से नजदीकी संबंधों के जरिए भारत की संवेदनशील जानकारियां साझा कर रही थीं। उनकी गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखी और सबूत जुटाए।

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत एक्शन मोड में है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन सतर्क है। ऐसे में पाकिस्तान की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी बीच हरियाणा की ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति उन छह भारतीय नागरिकों में शामिल हैं, जिन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    YouTuber Jyoti Malhotra arrested

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति पर पाकिस्तान ख़ुफ़िया एजेंटों को संवेदनशील सूचनाएं देने का आरोप है। साल 2023 में ज्योति मल्होत्रा ने कमीशन के माध्यम से पाकिस्तान वीजा दिया गया था और वहां वह गई भी थी। इस दौरान पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात एक कर्मचारी दानिश से उनके नजदीकी संबंध बन गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहीं से उनका कनेक्शन पाकिस्तान के ख़ुफ़िया विभाग से शुरू हुआ था।

    YouTuber Jyoti Malhotra arrested

    बताया जा रहा है कि ज्योति भारत लौटने के बाद लगातार पाकिस्तान के खुफिया विभाग के संपर्क में रही है। इस दौरान वह भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान को मुहैया कराती रही। इतना ही नहीं, जैसे ही भारतीय खुफिया विभागों को इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। ऐसे में उसकी ऑनलाइन गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। जिसके दौरान कई सबूत भी मिले हैं। ज्योति से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके संपर्क में और कौन-कौन था। बता दें कि हरियाणा पुलिस ने ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा भी शामिल हैं।