UP:मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया हनी ट्रैप गैंग, प्रधानी चुनाव के कैंडिडेट्स को बनाते थे निशाना…ऐसे ऐंठते थे पैसे..अब पुलिस हिरासत में

हनी ट्रैप गैंग के मामले तो आपने बहुत से सुने होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के भंदरअसल, शनिवार को एक व्यक्ति ने नई मंडी कोतवाली में लिखित तहरीर देकर ये आरोप लगाया गया कि क्षेत्र के आफताब, रियासत, परवेज, साजिद और वरजिना नाम की महिला ने एक हनी ट्रैप का गैंग बनाया हुआ है, जो भोले-भाले लोगों को अपने चंगुल में फंसा कर उनसे मोटी रकम ऐंठने का काम करता है. पुलिस ने तुरंत इस मामले में बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़

शुरूआती जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने इस गैंग के चार 4 सदस्य आफताब, रियासत, साजिद और वरजीना को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है. इस गैंग का एक सदस्य परवेज भी पुलिस को गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने बताया कि वह अधिकतर प्रधानी चुनाव में खड़े हुए उम्मीदवार को अपनी साजिश में फंसाते थे. जिसके बाद थाने में झूठा मुकदमा छेड़छाड़ और दुष्कर्म का दर्ज कराकर या तो चुनाव में उस पीड़ित उम्मीदवार को बैठने का दबाव बनाते थे या फिर उससे मोटी रकम ऐंठ लिया करते थे.

एक महिला सहित चार लोग अरेस्ट

इसके अलावा भी इस गैंग ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिसके चलते मुजफ्फरनगर और हरिद्वार में इस गैंग पर कई मुकदमे दर्ज हैं. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हनी ट्रैप का एक मामला जांच से पकड़ा गया है, जिसमें एक महिला सहित चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपी तीन आरोपी रथेडी केर रहने वाले हैं, जबकि महिला नई मंडी सरवट इलाके की रहने वाली है.