उदयपुर पुलिस के ऑपरेशन बोरतलाई के तहत भीण्डर थाना पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

उदयपुर पुलिस के ऑपरेशन बोरतलाई के तहत भीण्डर थाना पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बोरतलाई गांव में दबिश देकर एक घर में संचालित अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी वल्लभनगर राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी रामकुमार भादू (प्रशिक्षु आरपीएस) के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मौके से 05 एकनाल टोपीदार बंदूकें, 02 अर्धनिर्मित बंदूकें, हथियार बनाने के औजार, कच्चा माल एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए।
प्रकरण में पिता किशनलाल पुत्र उंकार एवं उसके दो पुत्र हेमराज व हीरालाल, निवासी बोरतलाई मोड, थाना भीण्डर को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से हथियार बनाकर विक्रय करने की फिराक में थे।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह गतिविधि कब से संचालित हो रही थी और किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए गए। अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।