दिल दहला देने वाला हत्या का ये लाइव वीडियो छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर का है। जहाँ पर आरोपी इंद्रजीत साहू (19 साल ) ने टिकेश्वर साहू (22 साल) की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी।

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर का है। जहाँ पर आरोपी इंद्रजीत साहू (19 साल ) ने टिकेश्वर साहू (22 साल) की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। न सिर्फ हत्या की बल्कि हत्या के बाद आरोपी ने खून से सने चाकू की फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर धमकी देते हुए कहा कि सबको मारूंगा, जेल में मेरा राज है।

    घटना धमतरी शहर के गोकुलपुर वार्ड के भटगांव चौक की है। जहां पर आरोपी इंद्रजीत साहू ने टिकेश्वर साहू पर चाकू से लगातार 25-30 वार किये जिससे टिकेश्वर साहू खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ता है। जिसके बाद आरोपी इंद्रजीत साहू मौके से फरार हो जाता है। खून से लथपथ टिकेश्वर साहू को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    यह आरोपी है

    फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धमतरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।