दहला देगा हादसे का VIDEO : घर के बाहर महिला लगा रही थी झाड़ू, पीछे से आई कार ने ऐसा रौंदा कि हो गई मौत

0
images

दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला की घर के बाहर कार की जोरदार टक्कर से मौत हो गई। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक कार चालक ने घर के बाहर झाड़ू लगा रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई

मामले में बताया गया कि मृतक महिला की पहचान जनक कुमारी के तौर पर हुई। परिवार के साथ झील खुरेजी में रहती थी। बताया जा रहा है कि कार को मुकुल राठौर (25) चला रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने ड्राइविंग सीखी थी। बुधवार वह लक्ष्मी नगर से लौट रहा था इस दौरान घर आते वक्त उसने कार से नियंत्रण खो दिया और बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद आसपास के इलाके में भी दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed