उत्तराखंड के काशीपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

    Tarun Kumar reporter

    Uttrakhand:उत्तराखंड के काशीपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। बाजपुर रोड स्थित एक मॉल में संचालित कैफे में छापे के दौरान दो नाबालिग जोड़े आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़े गए। वहीं, रामनगर रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग में चल रहे देह व्यापार के अड्डे से चार युवतियों को मुक्त कराया गया।

    पुलिस ने संजीव कुमार, सुधीर कुमार,सचिन, आदिल, सलमान और खालिद को गिरफ्तार किया है। यहाँ सेक्स कारोबार मे लगी लड़कियों ने बताया कि उन्हें लखनऊ और कोलकाता से लाकर इस गंदे धंधे में जबरन धकेला गया है।

    छह लोगों पर केस दर्ज, गिरफ्तारियां हुईं
    इस पूरे मामले में एएचटीयू प्रभारी बंसती आर्य की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें संजीव कुमार, सुधीर कुमार, और सचिन को कैफे मामले में जबकि आदिल, सलमान, और खालिद को मानव तस्करी से संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।