
लखीमपुर के पलिया में एक अजीब घटना सामने आई। जहां एक युवक को कोबरा ने काट लिया। ये हादसा तब हुआ जब युवक सांप को पकड़ रहा था। तभी सांप ने काट लिया। उसने सांप को डिब्बे में भर लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया पहुंच गया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि एक डिब्बे में एक कोबरा फन फैलाए खड़ा है। डॉक्टर ने युवक का इलाज किया। जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।
डॉक्टर की मेज पर रक दिया सांप
बता दें कि सम्पूर्णानगर निवासी हरि स्वरूप एक गांव में सांप पकड़ रहा था। उसने एक डंडे से सांप को दबाया और उसके मुंह को बंद कर दिया। जैसे ही वह सांप को डिब्बे में डालने लगा सांप ने उसे काट लिया। फिर भी उसने सांप को नहीं छोड़ा। उसे किसी तरब डिब्बे में डाला और घर वालों की मदद से पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया। वहां पहुंच कर युवक ने डिब्बे को डॉक्टर की मेज पर रख दिय। देखते ही डॉक्टर भी चौक गए।
उसने डॉक्टर से बताया कि मुझे इसी सांप ने काटा है मेरा इलाज करिए, मेरी जान बचा लीजिए। डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू कर दिया। वन विभाग की टीम को बुला कर सांप को दे दिया गया। टीम ने सांप को जंगल में छोड़ दिया।


Fantastic web site. A lot of usefսl info here.
I’m sending it to some pals ans alsⲟ shaгing in dеliciouѕ.
And obνiously, thanks on your effort!