Delhi Metro के ट्रैक से कूदने जा रही थी लड़की, पुलिस ने ऐन मौके पर ऐसे बचाई जान- देखें VIDEO

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। दिल्ली मेट्रो से लगातार कपल्स के आपत्तिजनक वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन ताजा मामला कुछ अलग है।

    दिल्ली के शादीपुर मेट्रो स्टेशन की एक घटना सामने आई है जहां एक लड़की मेट्रो स्टेशन से आगे निकलकर ट्रैक के सहारे बॉउंड्री के जरिए आगे निकल गई और फिर वहां से नीचे कूदकर सुसाइड की धमकी देने लगी। इस वाकये को जब मेट्रो पुलिस और नीचे रोड से गुजर रहे लोगों ने देखा तो उन्होंने शोर मचाया शुरू कर दिया।

    इस बीच, पुलिस ने लड़की को बातों में उलझाकर रखा और मेट्रो स्टाफ की मदद से लड़की के कूदने से पहले उसे बचा लिया।

    इस वाकये के दौरान नीचे सड़क काफी संख्या में लोग इकट्टा हो गए। इससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे आने-जाने वाले लोगों को कुछ देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। लड़की किस वजह से यह कदम उठा रही थी, अभी तक इसका पता नहीं चल सका है।