बीजेपी विधायक के गुरु खुशवंत साहेब के ऊपर हमला छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है।

ip66dwmETfrfeAP.jpg

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आरंग से बीजेपी विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है।जिससे कार का शीशा टूट गया है। हालांकि विधायक बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, विधायक खुशवंत साहेब बेमेतरा के नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो गए थे, जहां से शाम 7 बजे के आसपास रायपुर स्थित निवास लौट रहे थे। इसी दौरान चारभांठा ढोलिया और भोइनाभांठा के बीच बाईपास रोड पर अचानक गाड़ी पर पत्थरबाजी की गई।

जब विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की स्थिति आप समझ सकते हैं।

You may have missed