भारत–नेपाल के टनकपुर (उत्तराखंड) बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने BJP विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल और दिनेश चंद को 40 कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

    रानीखेत विधायक प्रमोद नैनीवाल का भाई सतीश नैनवाल को
    भारत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने 40 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया । भारत नेपाल बॉर्डर पर बनबसा में रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर को अवैध कारतूस के साथ एसएसबी ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया है। सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर से एसएसबी ने 7.65 एमएम के अवैध चालीस जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

    सरकार की ओर से मामले को दबाने का प्रयास
    पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कुमाऊं मंडल में नेपाल सीमा के पास सत्ताधारी दल के विधायक के भाई के पास 40 जिंदा कारतूस मिलने की घटना को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि माओवाद के खतरे को देखते इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

    बैग में मिली 40 जिंदा कारतूस
    एसएसबी 57वीं वाहिनी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 1:15 बजे बनबसा बार्डर पर नियमित चेकिंग के दौरान यूके04 एके 2477 नंबर की वरना कार रोकी गई। चालक बाहर उतरकर बैग की जांच के लिए स्कैनिंग मशीन के पास पहुंचा। बैग के भीतर संदिग्ध सामग्री होने की पुष्टि होने पर बैग खोला गया। जिसमें 40 जिंदा कारतूस मिले।

    कार लेकर नेपाल की ओर भाग गया
    चालक ने बैग खुद का न होकर कार में बैठे साथी का होने की बात कही। साथी को बुलाया गया तो वह कार लेकर नेपाल की ओर भाग गया। एसएसबी के आरक्षी ने बाइक से पीछा किया, लेकिन वह नेपाल में प्रवेश कर चुका था। सहायक कमांडेंट जसोबंता सेनापति की पूछताछ में चालक ने खुद का नाम दिनेश चंद्र पुत्र शेर राम निवासी दंपौ, जिला अल्मोड़ा बताया। कहा अपने साथी के साथ वह नेपाल जा रहा था।

    अपराह्न 15:30 बजे नेपाल भागे व्यक्ति ने एसएसबी चौकी पहुंचकर अपना नाम सतीश नैनवाल पुत्र चंद्र दत्त निवासी भतरौजखान, थाना-बेतालघाट, नैनीताल बताया। उसने हड़बड़ाहट में गाड़ी भगाने की बात स्वीकारी। मोबाइल में शस्त्र लाइसेंस दिखाया और बैग में जिंदा कारतूस रखने पर गलती होने की बात कही।

    एसएसबी ने दोनों अभियुक्तों व बरामद सामान को बनबसा पुलिस को सौंप दिया। एसएसबी में कार्यरत एसआइ की तहरीर पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी लिखी है। बनबसा एसओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अभियुक्तों को नोटिस देने के बाद आगे की कार्रवाई हाेगी।

    ये सामग्री हुई बरामद

    • लेदर बैग में 40 जिंदा कारतूस,
    • ग्रे कलर कैरी बैग,
    • एक पिस्टल क्लीनिंग राड,
    • तीन आइफोन,
    • दो स्मार्टफोन,
    • 51 हजार रुपये भारतीय मुद्रा,
    • भारतीय व नेपाली टेलीकाम कंपनी की चार सिम,