साइकिल चलाते हुए ‘मन्नत’ के पास से गुजरे सलमान, जोर से चिल्लाए- शाहरुख…शाहरुख…Video

0
images

सलमान खान को साइकिल चलाने का बहुत शौक है. कई बार उन्हें मुम्बई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए देखा गया. हालांकि अब सलमान के लिए ऐसा करना आसान नहीं है. उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. और उनके घर पर की गई फायरिंग के बाद एक्टर के लिए इस तरह सड़कों पर उतरना बहुत मुश्किल है. सलमान का साइकिल चलाते हुए एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें वह शाहरुख के घर के पास से गुजरते हैं और उन्हें बुलाते नजर आते हैं. इस पुराने वीडियो में सलमान खान शाहरुख के घर ‘मन्नत’ के पास साइकिल चलाते और जोर-जोर से उनका नाम पुकारते नजर आ रहे हैं. सलमान को ऐसा करते देख उनके साथ चल रहे लोग हंस पड़ते हैं.

सलमान ने आवाज लगाई
साइकिल से सलमान का प्यार नया नहीं है. फिल्मों में एक्टिंग के अलावा उन्हें सिंगिंग, पेंटिंग, साइकलिंग करते हुए भी उनके फैन्स ने खूब देखा और पसंद किया है. अक्सर वह काम के साथ-साथ इन चीजों के लिए भी समय निकाल लेते हैं. इस वीडियो में सलमान जैसे ही शाहरुख के घर के बाहर पहुंचते हैं तो जोर से चिल्लाते हैं- शाहरुख खान. इस दौरान उनकी टीम के कई लोग उनके साथ और उनके पीछे-पीछे चलते नजर आ रहे हैं. आसपास आम जनता भी नजर आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed