सहारनपुर: GST ने चेकिंग के दौरान पकड़ा शराब से भरा ट्रक, होली नजदीक आते ही पकड़ा गया शराब का जखीरा

    Toran Kumar reporter

    सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: प्लाईवुड के नीचे छिपाकर अवैध तरीके से शराब की तस्करी की जा रही थी. इस दौरान जीएसटी ने कार्रवाई कर सभी शराब को जब्त किया. ये कार्रवाई सहारनपुर के जनपद के जीएसटी विभाग ने की. वीडियो में देख सकते है कि एक ट्रक में प्लाईवुड के नीचे शराब के बॉक्स रखे हुए थे. इस कारवाई के बाद मजदूरों ने प्लाईवुड हटाकर शराब के बॉक्स को बाहर निकाला . ये भी जानकारी सामने आई है कि बड़े प्रमाण में शराब जब्त की गई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस कार्रवाई के बाद बताया जा रहा है कि  ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए