Republic Day 2026 : गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में फहराया राष्ट्र ध्वज., परेड की सलामी लेने के बाद कर रहे जनता को संबोधित, देखें लाइव

रायपुर: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीगढ़ के जिलो में कार्यक्रम हो रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर राजधानी सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और शासकीय कार्यालयों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर झंडा फहराया गया। प्रदेश के राज्यपाल रमन डेरा रायपुर में ध्वज फहराएंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में ध्वज फहराया।

इसके साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वज फहराया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव बस्तर, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरगुजा जिला मुख्यालय पर ध्वज फहराया। इसी प्रकार अन्य मंत्री और सांसद और विधायक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।