छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में रिश्ते शर्मसार… 2 सालों तक अपनी ही सगी बेटी से हवस बुझाता रहा पिता, ऐसे हुआ खुलासा

    Toran Kumar reporter

    Chhattisgarh:बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। हवस के पुजारी पिता ने अपने पत्नी की मौत के बाद सगी बेटी से ही बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था लगभग 2 साल तक प्रताड़ना झेल रही पीड़िता ने अपनी बड़ी मां के साथ इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी पिता का नाम विनय पहाड़ी कोरवा है और लगभग 2 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत होने के दो माह बाद से ही आरोपी ने अपनी सगी नाबालिक बेटी के साथ ही शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। आरोपी डरा धमका कर अपनी बेटी के साथ बलात्कार करता था और लगातार पीड़िता इससे परेशान थी।

    2 साल तक बलात्कार से प्रताड़ित हो रही पीड़िता ने दो दिन पहले अपनी बड़ी मां और बड़े पिताजी से इस पूरे घटना की जानकारी दी उसके बाद तत्काल उनके साथ आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।