रायपुर, 7 अक्टूबर 2026*छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आवारा सांडों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दीनदयाल उपाध्याय नगर (DDU Nagar) का बताया जा रहा है, जहाँ एक काले सांड ने बच्चे को गोद में लेकर खड़े व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया।
क्या है VIDEO में?
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर सड़क किनारे खड़ा था। तभी पीछे से आया एक विशालकाय काला सांड उसे सीधे टक्कर मार देता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति बच्चे समेत जमीन पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि बच्चा गोद में सुरक्षित रहा, लेकिन बड़ा हादसा होते-होते बचा। आसपास के लोगों ने दौड़कर सांड को भगाया।
प्रदेशभर में सांडों का आतंक – चिंताजनक स्थिति:
ये कोई पहला मामला नहीं है। रायपुर में ही कुछ दिन पहले खमतराई में सांड के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी, तो कभी 8वीं के छात्र की भी सांड के हमले से जान चली गई थी। ग्रामीण भी पंचायत प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। c34e536f
R Khulasa की मांग:
नगर निगम और जिला प्रशासन हर साल आवारा मवेशियों पर लाखों रुपये खर्च करने का दावा करता है, लेकिन सड़कों पर सांडों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ रही है। DDU नगर जैसे घनी आबादी वाले इलाके में बच्चे को गोद में लिए व्यक्ति पर हमला बेहद गंभीर है। प्रशासन को तुरंत नंदीशाला और गौ-अभ्यारण्य में इन आवारा सांडों को शिफ्ट करना चाहिए।

