Skip to content
R Khulasa
R Khulasa
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Chhattisgarh
    • Orissa
    • Madhyapradesh
    • Jharkhand
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Uttarpradesh
    • Delhi
    • Haryana
    • Gujarat
    • Punjab
    • Goa
    • Jammu Kashmir
    • Assam
    • Rajasthan
    • Andhra Pradesh
    • Hyderabad..
    • Karnatak
    • Keral
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Astrology

रायपुर:पुलिस म्यूल बैंक अकाउंट धारक/संवर्धक/ब्रोकर/ठगी करने वालों के यहां एक साथ रेड, कुल 101 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में भी 98 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है

27/03/202527/03/2025 by Editor

      Toran Kumar reporter

      ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत कार्यवाही

      रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर
      दिनांक 27.03.2025

       लगातार 30 घंटे तक चली कार्यवाही

      रायपुर:पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देशानुसार म्यूल बैंक अकाउंट धारक/संवर्धक/ब्रोकर/ठगी के लिये खाता उपलब्ध कराने वालों के विरूद्ध एक साथ 100 अलग-अलग स्थानों में पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी रेड कार्यवाही।

       रेड कार्यवाही में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी रहे शामिल

       गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध देश के विभिन्न राज्यों के थानों में 930 रिपोर्ट है दर्ज, जिसमें आरोपियों द्वारा पीड़ितों से 1.57 करोड़ रूपये की ठगी की गई है। आरोपियों के खातों में ठगी की रकम 1.06 करोड़ रूपये को कराया गया है होल्ड।

      पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर रेंज साइबर थाना को जांच एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।

      निर्देशानुसार साइबर क्राईम पोर्टल में 1100 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट की जांच की गई। रायपुर रेंज के थाना टिकरापारा, सिविल लाइन, गंज, कोतवाली, आजाद चौक में अपराध पंजीकृत कर अग्रिम विवेचना के लिए रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी। विवेचना कार्यवाही में साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजैक्शन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाने तथा अकाउंट का डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट एवं गूगल सर्च जैसे साइबर अपराध में उपयोग करने वाले लोगों को चिन्हांकित किया गया।

      रेंज सायबर थाना, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा रायपुर के विभिन्न थाना के लगभग 200 से अधिक पुलिस अधि./कर्म. की अलग – अलग 20 से अधिक टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी करते हुये गिरफ्तार करने के साथ ही म्यूल बैक अकाउंट दूसरे के नाम से होना पाये जाने पर पूछताछ व तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों से कनेक्ट होने पर संवर्धक सहित कुल 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खातों में फ्रॉड की लगभग 1.06 करोड़ रूपये की राशि होल्ड कराया गया है, जो विभिन्न राज्यों के पीड़ितों के हैं, जिनसे संपर्क कर उनका रकम वापस कराया जाएगा।

      गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध देश के विभिन्न राज्यों के थानों से 930 साइबर क्राइम पोर्टल में रिपोर्ट दर्ज है। कुछ गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या, बलवा, जुआ, NDPS एक्ट आदि के प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

      गिरफ्तार आरोपी बैंक खातों को रेंट बेसिस पर और कुछ लोग ठगी के रकम से 10 से 20 प्रतिशत कमीशन के बेसिस पर उपलब्ध कराते थे। बैंक से भी ऐसे म्यूल बैंक अकाउंट की लगातार जानकारी प्राप्त की जा रही है, जिसमें बड़ी मात्रा में या असामान्य ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आये हैं जो इन बैंक खातों का उपयोग ठगी करने के लिये करते थे। म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रकरण में व्यापक अनुसंधान जारी है।

      केश 1 थाना आजाद चौक अपराध क्रमांक 78/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111 BNS में इंडियन ओवरसीज बैंक के 21 म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया है।

      केश 2 थाना गंज अपराध क्रमांक 79/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111 BNS में कर्नाटका बैंक के 41 म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया है।

      केश 3 थाना टिकरापारा अपराध क्रमांक 229/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111 BNS में रत्नाकर बैंक के 54 म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया है।

      केश 4 थाना कोतवाली अपराध क्रमांक 45/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111 BNS में कोटक महिंद्रा बैंक के 41 म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया है।

      केश 5 थाना सिविल लाइन अपराध क्रमांक 129/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111 BNS में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 128 म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र

      Share this:

      • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
      • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
      • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
      • Share on X (Opens in new window) X
      • Print (Opens in new window) Print
      • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
      • More
      • Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
      • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
      • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
      • Share on Threads (Opens in new window) Threads
      • Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
      • Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
      Categories Chhattisgarh Tags 98 accused have already been arrested in the past, Raipur: Police Mule conducts simultaneous raids at bank account holders/promoters/brokers/fraudsters, total 101 accused arrested

      अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आगे-पीछे के संबंधों पर तेजी से काम करते हुए दो महत्वपूर्ण अभियानों में सात ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और 4.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

      Breaking:रायपुर पुलिस ने मुस्कान रात्रि ग्रुप को किया गिरफ्तार…

      .st1{display:none}Latest posts

      गाजियाबाद: जिम ट्रेनर के प्यार में पागल पत्नी, 3 साल की बेटी के सामने पति को कटवाया!

      28/10/2026

      चेन्नई | चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर — एन्नोर में समुद्र का तांडव!..Video

      28/10/2026

      इतना में नहीं मानूंगा! बिलासपुर में पटवारी का 25 हजार लेते वीडियो वायरल, पर्ची सुधारने के नाम पर खुलेआम रिश्वत

      28/10/2026

      ब्रेकिंग :रायपुर में सनसनी! लाभांडी BSUP कॉलोनी में खून से लथपथ मिला युवक का शव, तेलीबांधा पुलिस मौके पर, FSL-डॉग स्क्वाड ने की जांच

      27/10/2026

      गाजियाबाद: जिम ट्रेनर के प्यार में पागल पत्नी, 3 साल की बेटी के सामने पति को कटवाया!

      28/10/2026

      चेन्नई | चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर — एन्नोर में समुद्र का तांडव!..Video

      28/10/2026

      इतना में नहीं मानूंगा! बिलासपुर में पटवारी का 25 हजार लेते वीडियो वायरल, पर्ची सुधारने के नाम पर खुलेआम रिश्वत

      28/10/2026

      ब्रेकिंग :रायपुर में सनसनी! लाभांडी BSUP कॉलोनी में खून से लथपथ मिला युवक का शव, तेलीबांधा पुलिस मौके पर, FSL-डॉग स्क्वाड ने की जांच

      27/10/2026

      R KHULASA

      हमारा छत्तीसगढ़ खुलासा" एक प्रमुख साप्ताहिक अख़बार है जो छत्तीसगढ़ राज्य में विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। इसके साथ हमारे उन्नत ऑनलाइन पोर्टल www.rkhulasa.com पर भी उपलब्ध हैं।

      ADDRESS

      Address: Marhi Mata Mandir Beside Ambedkar Hospital Gate No-2 Opp Central, Jail Rd, Raipur, Chhattisgarh 492001

      मुख्य संपादक (Editor-in-Chief) : Saniya Raksel

      Mob. No. +91-7509511000

      FOLLOW US ON

      • Facebook
      • Instagram
      • X
      • YouTube

      News feed

      About us

      Privacy policy

      Contact

      © 2026 Rhulasa | Developed by Wepnex