Raipur news:रायपुर। राजधानी कोर्ट के बाहर में खड़ी गाड़ी में लगी आग।..Viral..video

राजधानी रायपुर में जिला कोर्ट परिसर के बाहर एक खड़ी कार में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को लाल रंग की टाटा नेक्सौन देखते ही देखते धूं-धूं कर जल उठी.

वायरल वीडियो सिविल लाईन थाना इलाके का है. घटना वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक होती है, जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया. पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. फिलहाल कार किसकी है और आग कैसे लगी, यह साफ नहीं हो पाया है.