Raipur news:रायपुर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत : पुलिस क्वार्टर में फंदे से लटकी मिली लाश,पुलिस जांच में जुटी।

rkhulasa-12-04-26-12-26-50

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुलिस विभाग की एक महिला आरक्षक संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही क्वार्टर में मृत पाई गई। घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और इलाके में शोक व चिंता का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज़ाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस कॉलोनी में रहने वाली महिला आरक्षक पूजा कुशवाहा की लाश शनिवार रात करीब 8:30 बजे फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस
गौरतलब है कि, मामला आत्महत्या का है या किसी साजिश के तहत हत्या की गई है। पुलिस दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद मृतका के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। आज़ाद चौक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

You may have missed