Raipur news:रायपुर नगर निगम के खोदे गए गड्ढा में गिरा 3 साल का मासूम,CCTV देखकर आपकी रूह कांप जाएगी.video

    Toran Kumar reporter

    रायपुर,13 अप्रैल.नगर निगम द्वारा खोदे गए गड्ढा में एक तीन साल का मासूम खेलते-खेलते गिर गया. गनिमत ये रही की वहां से जा रहे एक राहगीर ने गड्ढा में कुदकर मासूम की जान बचाई. पूरा मामला बीती रात का है. छत्तीसगढ़ नगर के शीतला मंदिर के पास गंदे पानी की शिकायत को लेकर नगर निगम ने गड्ढा खोदा गया था. गड्ढा खोद कर छोड़ देने की वजह से सड़क पर खेल रहा 3 साल का बच्चा इसमें गिर गया.

    वहीं एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना कैद हो गई है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वहां रहने वाले लोगों का आरोप है कि इससे पहले भी नगर निगम के अधिकारियों ने गड्ढा खोदकर छोड़ दिया था.